Menu Close

वडोदरा : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प

आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११५


उग्र लोगों ने शहर में जमकर पत्थरबाजी की। कई वाहनों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया

वडोदरा (गुजरात) : गुजरात के वडोदरा में दो समुदायों के बीच हुए हिंसक टकराव के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। शहर में रिजर्व पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गुरुवार को बाइक भिड़ जाने की घटना को लेकर दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल हो रही एक सुमदाय विशेष को आहत करने वाली तस्वीरों ने घटना को सांप्रदायिक रंग दे दिया। एक गुट के लोगों ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को पोस्ट करने के आरोपी संजय रावजी के घर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।


दोपहर बाद कुछ युवकों की लहरीपुरा दरवाजे इलाके में एक वकील से बहस के बाद मामला फिर गरमा गया। इसके बाद उग्र भीड़ ने एक-दूसरे समुदाय के घरों पर पत्थरबाजी की और कई वाहनों और दुकानों को आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। फायर फाइटर ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

वडोदरा के पुलिस कमिश्नर ई राधाकृष्णन का कहना है, “घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर ऐसा हुआ।”

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *