Menu Close

पाकिस्तान : मस्जिद से हरीक-ए-तालिबान के ९ आतंकवादी गिरफ्तार

आश्विन शुक्ल पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

साक्षी महाराज ने मदरसो पर किए हुए बयान पर अब इस घटना के बाद सेक्युलरवादीयोंका क्या कहना है ?

मस्जिद से गिरफ्तार किए गए नौ तालिबान आतंकवादी

पाकिस्तान : सुरक्षा बलों ने इस्लामाबाद में एक मस्जिद में छापामारी कर नौ पाकिस्तानी तालिबान आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है । ये आतंकवादी सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर हमले की योजना बना रहे थे ।

पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादी छिपने के लिए मस्जिद का इस्तेमाल कर रहे थे । वे खैबर-पख्तूनख्वा के स्वात जिले और बाजौर कबायली इलाके से आकर इस्लामाबाद में रह रहे थे ताकि सेना और अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारियों को निशाना बनाया जा सके ।

सुरक्षा बलों ने राजधानी के सेक्टर जी-10 में आतंकवादियों की मौजूदगी की बाबत मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की । एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें पूछताछ के लिए एक सुरक्षा प्रतिष्ठान में ले जाया गया है ।

इस्लामाबाद में संघीय सरकार और कूटनीतिक समुदाय से जुड़े दफ्तर हैं और उत्तर वजीरिस्तान में 15 जून से शुरू किए गए सैन्य अभियान के मद्देनजर यहां की सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है ।

पिछले मार्च महीने में स्थानीय एफ-8 इलाके में एक अदालत परिसर में हुए आतंकवादी हमले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सहित कम से कम 11 लोग मारे गए थे और 29 अन्य जख्मी हो गए थे ।

स्त्रोत : समय लाइव्ह

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *