Menu Close

उत्तर प्रदेशः पूजा कर रही महिलाओं की धर्मांधोने की पिटाई, जौनपुर में तनाव

आश्विन शुक्ल पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

jaunpurजौनपुर (उत्तरप्रदेश) – उत्तर प्रदेश के जौनपुर कस्बे में शुक्रवार को कुछ धर्मांधोने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। अन्य संप्रदाय के कुछ लोगों ने पूजा कर रही महिलाओं की पिटाई कर दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने हालांकि सूझबूझ से स्थिति को संभाल ली। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में मोहम्मद हसन कॉलेज के सामने स्थित पूजा स्थल पर शुक्रवार को कुछ महिलाएं पूजा कर रही थीं।

महिलाओं का आरोप है कि कॉलेज के प्रिंसिपल और उनके कुछ लोगों ने इनकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों संप्रदायों के बुद्धिजीवियों के साथ कोतवाली में बैठक कर माहौल को शांत कराया। पिटाई से घायल महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित ६ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

घटना की खबर मिलते ही बीजेपी सांसद डॉ. के. पी. सिंह, हिंदू महासभा के अम्बुज महाराज, बजरंग दल के अजय पांडेय, बीजेपी जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, युवा नेता पंकज जायसवाल, विमल सिंह, दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, समाजसेवी निखिलेश सिंह सहित तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोग मौके पर पहुंचे डीएम सुहास एल. वाई. और एसपी बबलू कुमार से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एसपी ने मुख्य आरोपी प्राचार्य सहित दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।

इसी दौरान पुलिस ने चक्काजाम कर रहे लोगों पर बल प्रयोग किया, जिससे भगदड़ मच गई। सांसद सिंह ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले में लापरवाही बरती गई तो पूरा जिला बंद कराकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *