Menu Close

नाइजर (पश्चिम अफ्रिका) ने जारी किया भगवान गणेश पर टिकट !

आश्विन शुक्लपक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

stampकोलकाता – पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर की सरकार ने त्योहारों के मौके पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी पर विशेष टिकट जारी किया है।

भारत में इन टिकटों के एकमात्र अधिकृत डीलर आलोक के गोयल ने बताया कि ये टिकट गुरुवार से भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं। ऐसे केवल १५००  टिकट उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पहला टिकट षट्कोणीय है जिसे गणेश के रूप में तस्वीर की शीट पर रखा गया है। दूसरा लक्ष्मी और गणेश का स्मारिका सीट पर रखा टिकट है। यह खुले कमल फूल के आकार का है। इन टिकटों को भारत में १००१  रुपये में बेचा जा रहा है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *