Menu Close

मुजफ्फरनगर दंगों का बदला लेने की तैयारी में इंडियन मुजाहिदीन

आश्विन शुक्ल पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) ने मुजफ्फरनगर दंगों का बदला लेने के लिए योजना बनाई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस क्षेत्र में सांप्रदायिक दंगे हुए थे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार हाल ही में गिरफ्तार किए गए आईएम के एक प्रमुख सदस्य एजाज शेख के लैपटॉप में एक ई-मेल से इस बात का खुलासा हुआ है। इस ई-मेल को प्रॉक्सी सर्वर के माध्यम से भेजा जाना था । इस तरह का मेल 2010 में वाराणसी और जामा मस्जिद में हुए हमलों के समय भी भेजा गया था।

सूत्रों ने बताया कि मेल पर अल अरबी के हस्ताक्षर हैं। यह पूर्व में भेजे गए मेल्स का हॉलमार्क है जिसने आईएम द्वारा आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली थी। मेल में उत्तर प्रदेश में कई दंगों का भी जिक्र है।

सूत्रों ने बताया कि ई-मेल स्कैन कॉपी है, जिसे शेख के पाकिस्तान स्थित आकाओं रियाज भटकल और मोहसिन चौधरी ने तैयार किया है। बटला हाउस मुठभेड़ के बाद दोनों पाकिस्तान भाग गए थे। शेख चौधरी का रिश्तेदार है।

शेख (27) ने 2010 में जामा मस्जिद और वाराणसी विस्फोटों की जिम्मेदारी लेने का दावा करते हुए मीडिया हाउस को अज्ञात मेल भेजा था । उसे पांच सितम्बर को सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *