Menu Close

जोधपुर में सामने आया ‘लव जिहाद’

आश्विन शुक्ल पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६
जोधपुर (राजस्थान) – देश में इन दिनों “लव जिहाद” को लेकर माहौल गर्म है, वहीं जोधपुर में भी एक ऎसा मामला सामने आया है। जयपुर में टेलीकॉलिंग कम्पनी में नौकरी के दौरान एक मुस्लिम युवक ने हिन्दु युवती से जान-पहचान बढ़ाई। बाद में धर्मांधने जोधपुर में युवती का धर्म परिवर्तन करवाया और फिर उससे निकाह कर लिया। पांच-छह माह बाद युवती गर्भवती हुई तो युवक उसे छोड़कर गायब हो गया। युवती ने नागौरी गेट थाने में झांसा देकर देह शोषण का मामला दर्ज करवाया है।

 

पहले की जान-पहचान, फिर बनार्इ मित्रता
हनुमानगढ़ टाउन निवासी 23 वर्षीय इस युवती की पहले शादी और तलाक हो गया था। युवती की ननद की ननद से जोधपुर के नागौरी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक मुस्लिम युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जयपुर में टेलीकॉलिंग कार्य के दौरान उसकी जान-पहचान इस युवक से हुई। युवती के अनुसार युवक ने मित्रता के बहाने उसे अपनी बातों में फांस लिया।

 

गहने बेचे, अब रहने को छत भी नहीं
युवती के पास पहले से कुछ आभूषण थे, जिन्हें निकाह के बाद युवक ने बेच डाला। डेढ़ माह पहले वह पीडिता को छोड़कर गायब हो गया। तब युवती ने उसे बीकानेर से ढूंढ निकाला। कुछ दिन पूर्व युवक माता-पिता से मिलने के बहाने उसे जोधपुर लाया और उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर गायब हो गया। माता-पिता ने भी युवक के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। अब गर्भवती युवती इधर-उधर की ठोकरें खा रही है। उसके पास रहने तक का ठिकाना नहीं है।

 

ऎसे लिया झांसे में
युवती का कहना है कि मित्रता कर युवक ने उसे कई बार जोधपुर अपने घर बुलाया। इस दौरान युवक ने उससे कहा कि उसके समाज में हिन्दू लड़की से शादी को अच्छा माना जाता है, इसलिए वह उससे शादी करना चाहता है। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने गर्भपात करा दिया।

 

पहले किया धर्म परिवर्तन, फिर किया निकाह
पांच-छह माह पहले युवक ने जोधपुर अदालत परिसर में एक अधिवक्ता की मदद से पीडिता का धर्म परिवर्तन कराया, साथ ही उसे नया नाम भी दे दिया गया। युवक ने अपने चाचा के घर पर उससे निकाह कर लिया। फिर दोनों कागा कॉलोनी में किराए पर रहने लगे।

 

क्या है लव जिहाद
भाजपा नेताओं और उसके अन्य संगठनों के नेताओं का आरोप है कि मुस्लिम युवक दुसरे धर्म की लड़की को प्रेम जाल में फांसकर उसका धर्म परिवर्तन करवा कर उसे पत्नी बना लेते हैं और फिर उन्हें छोड़ देते हैं।

 

मामले की जांच जारी है
“महिला हिन्दू है और उसने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर प्रेम विवाह किया था। दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।”

 

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *