Menu Close

पाक का नाम दुनिया से मिटा सकता है भारत: सुब्रह्मण्यम स्वामी

आश्विन अमावस्या, कलियुग वर्ष ५११६ 

नई देहली : पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो के उस बयान जिसमें उन्होंने कश्मीर को भारत से लेने की बात कही थी पर पलटवार करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि बिलावल हकीकत से दूर हैं। भारत बीती बातों की बजाय आगे बढ़ रहा है, लेकिन आगे बढ़ने का यह मतलब नहीं है कि उसकी सीमा में बदलाव किया जाए। सैयद ने कहा कि उन्हें ऐसी बातों पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है।

बिलावल पर हमला करते हुए केंद्र में सत्ता पर काबिज बीजेपी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि भारत पाक का नाम दुनिया के नक्शे से मिटाने की ताकत रखता है। भारत जंग नहीं चाहता। रही बात बिलावल की तो उनके लिए सिर्फ एक ही शब्द है वह है इमैच्योर (अपरिपक्व)। स्वामी ने कहा कि बिलावल के पास किसी प्रकार का राजनीतिक अनुभव नहीं है। साथ ही स्वामी ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाक उसे कभी नहीं ले सकेगा।

आपको बता दें कि पाकिस्तान के मुल्तान में पूर्व पीएम यूसुफ रजा गिलाने के के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिलावल ने कहा, ‘कश्मीर दूसरे प्रांतों की तरह पाकिस्तान का हिस्सा है, इसलिए हम अपनी एक इंच जमीन भी नहीं छोड़ेंगे।’

स्त्रोत : श्री न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *