Menu Close

राजस्थान : गरबा में नहीं चलेंगे फिल्मी गाने व रिमिक्स

आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

dandiya-1उदयपुर (राजस्थान) – बुधवार को धर्मोत्सव समिति हिन्दू जागरण मंच, शिवदल, बजरंग सेना, मेंवाड़ हिन्दु महा सेना एवं विश्व हिन्दू परिषद् के तत्वधान में उदयपुर शहर के दो सौ से अधिक गरबा मण्डलों के प्रतिनिधियों ने आज सांय 4 बजे जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौपा जिसमें बताया गया कि समस्त गरबा मण्डलों का समय रात्री 11 बजे तक कर एवं गरबा मण्डलों की सुरक्षा के लिए स्वयं सेवकों के साथ-साथ में स्थानीय पुलिस द्वारा भी व्यापक प्रयत्न किया जावे।

इस अवसर पर हुई बैठक में दो सौ से अधिक गरबा मण्डलों के प्रतिनिधियों ने संकल्प किया कि वो अपने मण्डलों में फिल्मी गानों व अश्लील गाने व अपरिचित लोगों को गरबा खेलने व देखने का पूर्ण प्रतिबंध लगाने के साथ ही गरबा मण्डल में भाग लेने वाले सभी सदस्यों को तिलक लगाना व रोली (लच्छा) बांधा जावेगा।

जिसमें अपरिचित व्यक्ति गरबा में भाग नहीं ले सकेंगे। सभी गरबा मण्डलों के आयोजन द्वारा इस पर बताया की किसी भी सूरत में अव्यवस्थाओं को रोकने के लिए हमारे स्वयं सेवक तैयार है साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने के लिए पुलिस का पूर्ण सहयोग लिया जावेगा। सभी ने एक मत से विसर्जन 3 अक्टूबर शुक्रवार को नवमी एवं दशहरा एक ही दिन होने से विसर्जन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सभी धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि गरबा मण्डल व क्लबो में माताजी के नाम पर होने वाले गरबा कार्यक्रम में अश्लीलता का प्रदर्शन करने वाले फिल्मी गीतो व रिमिक्स के आधार पर नवरात्रा को बदनाम करने वाले क्लबों से सम्पर्क कर उन्हे पुर्ण मर्यादा में रहकर नवरात्रा गरबा करने या फिर उक्त कार्यक्रम से नवरात्रा गरबा का नाम हटाकर डांडिया आयोजन करने पर आग्रह करेंगे।

स्त्रोत : प्रेसनोट डॉट इन

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *