आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६
जबलपुर (मध्यप्रदेश) – हिन्दू लड़की को डरा धमका कर शादी के लिये राजी कराने वाले जिस नायाब खान को हिन्दू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, उसे छुड़ाने तथा हिन्दू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराने मुस्लिम संगठन पुलिस पर दबाव बना रहे हैं।
भारतीय युवा मंच के इमरान मंसूरी, अरशद अली, शादाब अली, सचिन यादव, आजम अली, ताहिर अली, मोहम्मद रियाज आदि ने गत 21 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा मचाया। इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता लव जिहाद के नाम पर बेगुनाहों पर जुल्म कर रहे है और धर्म विशेष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गत दिवस जिस नायाब खान के साथ हिन्दू धर्मसेना के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की, उसे पुलिस तुरन्त गिरफ्तार कर मामला दर्ज करे, क्योंकि उन्होंने कानून अपने हाथ में लिया। ऐसा न करने पर मुस्लिम संगठनों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी पुलिस को दी है। गत दिवस हुआ ये प्रदर्शन उस कहावत को चरितार्थ कर रहा है जिसमें कहा गया है – ‘चोरी, ऊपर से सीना जोरी।’
स्त्रोत : विश्व संवाद केंद्र भारत
अद्ययावत
२२ सितंबर २०१४, आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६
‘लव जिहाद’ : तेजाब फेंकने की धमकी देनेवाले नायाब खान की हिंदू लड़की द्वारा पिटाई
ABVP की महिला विंग छेड़ेगी मुहिम
![]()
भोपाल (मध्यप्रदेश) : ‘लव जिहाद’ के आरोप में मध्य प्रदेश के जबलपुर में धर्म जागरण सेना और एक हिंदू लड़की द्वारा मुस्लिम युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, लड़की का आरोप है कि युवक उस पर इस्लाम कबूलने और शादी करने का दबाव बना रहा था और ऐसा नहीं करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देता था। उधर, लव जिहाद के मुद्दे पर भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की महिला विंग सक्रिय हो गई है। विंग ने इस मामले के खिलाफ मोर्चा खोलने और लिव-इन रिलेशनशिप का विरोध करने का फैसला किया है।
लव जिहाद का आरोप
मुस्लिम युवक नायाब खान एक दोपहिया वाहन कंपनी में मैकेनिक का काम करता है और हिंदू लड़की भी वहीं काम करती हैं। लड़की का आरोप है कि नायाब ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो उसके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा। लड़की ने बताया कि धमकी की वजह से उसे नौकरी छोड़ने और इंदौर जाकर रहने पर मजबूर होना पड़ा। नायाब से तंग होकर जब उसने उसका फोन उठाना उठाना बंद कर दिया तो वह दूसरे नंबर से फोन करने लगा।
लड़की ने दावा किया कि नायाब ने शनिवार को उसे शहर के टैगोर गार्डन आने पर मजबूर किया जहां वह उससे निकाह करना चाहता था। नायाब ने धमकी दी थी कि अगर वह नहीं आएगी तो वह उसकी बहनों पर तेजाब फेंक देगा। धर्म जागरण सेना से जुड़े एक शख्स ने कहा कि लड़की ने उन्हें इस बात की जानकारी दे दी थी और पार्क में बुला लिया था।
लड़कियों ने की पिटाई
मुस्लिम युवक को पुलिस कस्टडी में देने से पहले धर्म जागरण सेना के सदस्यों ने टैगोर गार्डन में रिपोर्टरों और कैमरों के सामने उसकी पिटाई की। जब उसे पीटा जा रहा था तो सेना के सदस्य कह रहे थे, ‘कोई भी पुरुष इसकी पिटाई नहीं करेगा, लड़कियों को पीटने दो।’ इसके बाद आरोपी को छावनी पुलिस स्टेशन ले जाया गया और सेना के सदस्यों ने मांग की कि उसके खिलाफ धर्म परिवर्तन की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए। हालांकि, पुलिस ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और नायाब के खिलाफ लड़की को धमकाने का मामला दर्ज किया।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर








