Menu Close

गणेशभक्तों को अपनी ईच्छानुसार मूर्ति विसर्जन करने की अनुमति दी जाएगी ! – नगरपालिका मुख्याधिकारी

हिन्दू जनजागृति समिति का ‘आदर्श गणेशोत्सव अभियान’

गडहिंग्लज में ज्ञापन स्वीकारते हुए दार्इं ओर से मुख्याधिकारी श्री. तानाजी नराळे एवं ज्ञापन देते हुए हिन्दूत्वनिष्ठ संगठनों के प्रतिनिधि
ज्ञापन स्वीकारते हुए दार्इं ओर से मुख्याधिकारी श्री. तानाजी नराळे एवं ज्ञापन देते हुए हिन्दूत्वनिष्ठ संगठनों के प्रतिनिधि

गडहिंग्लज (जिला कोल्हापुर) : यहां की नगरपालिका में मुख्याधिकारी श्री. तानाजी नराळे एवं सहायक तहसीलदार श्री. बी.टी. पाटिल को मूर्तिदान के स्थान पर मूर्तिविसर्जन करने के संदर्भ में ज्ञापन दिया गया।

इस समय श्री. तानाजी नराळे ने कहा कि, हम केवल शासन की सूचनाओं का पालन करते हैं। आपने बताए सभी सूत्र उचित हैं। हम प्रशासकीय बैठक में इन सूचनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। हमारा कोई कर्मचारी दान देने के संदर्भ में किसी से नहीं कहेगा। लोगों को अपनी इच्छा से विसर्जन करने की अनुमति देंगे।

इस अवसर पर शिवसेना के तहसीलप्रमुख श्री. दिलीप माने, नगरप्रमुख श्री. सागर कुराडे, नगरप्रमुख श्री. मनोज पवार, युवासेनाप्रमुख श्री. प्रतीक क्षीरसागर, श्री. काशीनाथ गडकरी, श्री. संतोष लोहार, जयशिवा कलकुटकी तथा हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. अजीत धुळाज एवं सनातन संस्था के साधक उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *