Menu Close

पुणे में एक धर्माभिमानीद्वारा प्रबोधन किए जाने के पश्‍चात क्रिस्टल सिटी आस्थापन ने श्री गणेशजी का अनादर करनेवाला फलक हटाया !

श्री गणेशजी का अनादर रोकने हेतु तत्परता से क्रियाशीलता दर्शानेवाले श्री. यशवंत कर्डिले का अभिनंदन !

ऐसे धर्माभिमानी हिन्दु सर्वत्र होने चाहिएं !

hindu-devta-vidamban

पुणे : यहां के भोसरी परिसर में क्रिस्टल सिटी नामक निर्माण कार्य करनेवाले आस्थापन के फलकपर श्री गणेशजी का अनादर करनेवाला चित्र छापा गया था।

बजरंग दल के श्री. यशवंत कर्डिले ने संबंधित आस्थापन के जालस्थल से आस्थापन के प्रतिनिधी का क्रमांक लेकर उनसे संपर्क किया। इस फलक के कारण हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होने के संदर्भ में उन्होंने उनका प्रबोधन किया।

तत्पश्‍चात संबंधित आस्थापन ने अनादर करनेवाले इस फलक को हटा दिया। (श्री गणेशजी का अनादर रोकने हेतु तत्परता से क्रियाशीलता दर्शानेवाले श्री. यशवंत कर्डिले का अभिनंदन ! ऐसे धर्माभिमानी हिन्दु सर्वत्र होने चाहिएं ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News