Menu Close

तुळजापुर (महाराष्ट्र) में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से हिन्दूसंगठन मेला संपन्न !

तुळजापुर में संपन्न, हिन्दूसंगठन मेला !

मातृभूमि, गोमाता तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु ‘हिन्दू राष्ट्र’ ही एकमात्र विकल्प – कु. प्रतीक्षा कोरगांवकर, महाराष्ट्र राज्य संगठक, रणरागिणी शाखा

दीपप्रज्वलन करती हुई कु. प्रतीक्षा कोरगांवकर
दीपप्रज्वलन करती हुई कु. प्रतीक्षा कोरगांवकर

तुळजापुर (जनपद धाराशिव) : हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ३१ जुलाई को तुळजापुर के काटी गांव में संपन्न हुए हिन्दूसंगठन मेले में रणरागिणी शाखा की महाराष्ट्र राज्य संगठक कु. प्रतीक्षा कोरगांवकर ने संबोधित किया। उस समय उन्होंने कहा कि, ‘राष्ट्र की वर्तमान स्थिति अत्यंत विदारक है। मातृभूमि, गोमाता तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु ‘हिन्दू राष्ट्र’ ही एकमात्र पर्याय है !’

दीपप्रज्वलन तथा मेले का अनावरण कु. प्रतीक्षा कोरगांवकर के हाथों किया गया। श्रीमती स्वामी ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका सम्मान किया। साथ ही भूतपूर्व ग्रामपंचायत सदस्य श्री. काटे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले को पुष्पहार समर्पित किया। तूफानी वर्षा होते हुए भी ७९ युवकों एवं हिन्दू धर्माभिमानियों ने इस मार्गदर्शन का लाभ उठाया।

अपने मार्गदर्शन में कु. प्रतीक्षा कोरगांवकर ने आगे कहा कि, ‘आज सर्वधर्मसमभाव के नाम पर हिन्दुओं को कष्ट दिए जाते हैं। राज्य में गोहत्या बंदी का अधिनियम लागू किया गया है। फिर भी खुले आम गौओं की हत्या की जा रही है। हिन्दुओं की लक्षावधि युवतियों को लव्ह जिहाद के चंगुल में फंसाकर उनका धर्मांतरण किया जा रहा है। इस स्थिति में परिवर्तन लाने के लिए सभी हिन्दुओं को संगठित रूप से ‘हिन्दू राष्ट्र’ की स्थापना का प्रयास करना आवश्यक है !’

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News