Menu Close

हुबळी (कर्नाटक) : हिन्दू जनजागृति समिति प्रणित रणरागिणी शाखा की ओर से राजमाता जिजाबाई स्मृतिदिन संपन्न !

 राजमाता जिजाबाई स्मृतिदिन संपन्न !

shivaji_maharaj_jijau

हुबळी (कर्नाटक) : यहां के विजयनगर कनिष्ठ महाविद्यालय एवं विश्‍वेश्‍वर नगर महिला मंडल में २९ जून तथा ३० जून को हिन्दू जनजागृति समिति प्रणित रणरागिणी शाखा की ओर से राजमाता जिजाबाई स्मृति दिन के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में आरंभ राजमाता जिजाबाई की प्रतिमा को पुष्पहार समर्पित कर किया गया।

दोनों कार्यक्रमों में रणरागिणी शाखा की कु. स्फूर्ति बेनकनवारी ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

उपस्थितों को संबोधित करते हुए उन्होंने राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा हेतु स्वयं का सर्वस्व अर्पण करनेवाले भारतीय इतिहास की पराक्रमी रणरागिणियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, हिन्दुओं को धर्मांध मुसलमानी आक्रामकों से बचाने हेतु ही माता जिजाबाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज को प्रेरणा दी। उन्होंने महाराज में निर्भयता, धर्माभिमान एवं राष्ट्रप्रेम जागृत किया।

इतिहास में राजमाता जिजाबाई, राणी लक्ष्मीबाई, राणी चेन्नम्मा तथा बेलवडी मल्लम्मा समान आदर्श रणरागिणियों से प्रेरणा लेकर उनके गुणों का स्वीकार करने पर ही इन कार्यक्रमों का आयोजन सफल हुआ, ऐसा कहना संभव है, ऐसा कु. स्फूर्ति ने कहा !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News