Menu Close

नासिक (महाराष्ट्र) में हिन्दुओं पर होनेवाले अत्याचार दूर होने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन

नासिक के जिलाधिकारी को विविध मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत

नासिक के जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता
नासिक के जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता

नासिक : मालेगांव बमविस्फोट के प्रकरण में जानबूझकर हिन्दुत्वनिष्ठों को फंसाकर उनका शोषण करनेवाले पुलिस अधिकारी एवं कांग्रेस के तत्कालीन राज्यकर्ताओं के विरोध में कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ साथ, वर्ष २०११ से इस अभियोग को जानबूझकर प्रलंबित रखनेवाले एनआयए के अधिकारियों के विरोध में भी कड़ी कार्रवाई की जाए। इन सभी अभियोगों को शीघ्रातिशीघ्र न्यायालय में चलाकर साध्वी प्रज्ञासिंह एवं अन्य हिन्दुओं के साथ न्याय हो, इन मांगों के साथ अन्य मांगों को लेकर १४ जून को जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

इस समय बालभारती की छठीं कक्षा की पुस्तक में भारत के मानचित्र का विकृतीकरण करनेवाले तथा अन्य गंभीर गलतियां करनेवाले संबंधित सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। यह मांग भी इस आंदोलन में की गई।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *