Menu Close

सिंहस्थ में भगवान शिव का चित्रवाला टी-शर्ट परिधान कर आए युवक का प्रबोधन करने के पश्चात उसने क्षमा मांगकर उसे त्वरित परिवर्तित किया !

उज्जैन सिंहस्थपर्व में आयोजित सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति की प्रदर्शनी

vidamban_rokle2
भगवान शिव का अनादरात्मक टी-शर्ट पहना हुआ युवक

उज्जैन : उज्जैन सिंहस्थपर्व में आयोजित सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति की प्रदर्शनी को १९ मई को ग्रामस्थों ने भ्रमण किया। उनमें से एक युवक ने भगवान शिव का छायाचित्रवाला टी-शर्ट परिधान किया था।

अतः हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. कार्तिक साळुंखे ने उस युवक का प्रबोधन किया।

vidamban_rokle
प्रबोधन के पश्चात युवकने अनादरात्मक टी-शर्ट निकाला

श्री. साळुंखे ने उस युवक को इस प्रकार का टी-शर्ट परिधान करने से देवता का किस प्रकार अनादर होता है, यह बताया; साथ ही प्रदर्शनी के स्थल पर प्रदर्शित किए गए देवताओं के अनादर के फलक भी उसे दिखाएं। तदनंतर दोनों ग्रामस्थों को पश्चात्ताप हुआ, ऐसा उनके मुख पर स्पष्ट दिखाई दे रहा था !

इस संदर्भ में उन्होंने नम्रतापूर्वक क्षमायाचना कर प्रदर्शनी के एक कोने में जाकर अपनी थैली मेंसे दूसरा शर्ट निकालकर त्वरित उसे परिधान किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News