Menu Close

लव जिहाद एक सामाजिक समस्या : उमा भारती

आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

अहमदाबाद (गुजरात) – केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने लव जिहाद को सामाजिक समस्या करार देते हुए कहा कि इसका समाधान मां-बाप और धर्माचार्य ही तलाश सकते हैं। कानून व्यवस्था का उल्लंघन होने पर ही सरकार ऐसे मामले में दखल दे सकती है। केंद्रीय मंत्री ने साबरमती नदी की तर्ज पर देश की अन्य नदियों का विकास करने की भी बात कही।

गुजरात दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचीं उमा भारती ने सिद्धपुर में तर्पण करने के बाद कहा, "लव जिहाद एक सामाजिक समस्या है जो अब धर्म में शामिल हो गया है। इसका समाधान संबंधित (बच्चों के) मां-बाप और धर्माचार्य ही ढूंढ़ सकते हैं, सरकार नहीं। हालांकि, यदि इस मुद्दे को लेकर कानून और व्यवस्था का कोई मसला उठता है तो हमलोग उससे निपटेंगे।" ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से लव जिहाद का मुद्दा सुर्खियों में आ गया है।

स्त्रोत : नर्इ दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *