आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६
|
गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद लालजी टंडन ने रविवार को कहा कि केन्द्र में राष्ट्रवादी सरकार का गठन हो चुका है और दिवंगत महंत अवैद्यनाथ का अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का संकल्प अब जरूर पूरा होगा।
टंडन ने गोरखनाथ मंदिर में महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि महंत राम जन्म भूमि मुक्ति आन्दोलन के नायक थे और उनके प्रमुख संकल्पों में से एक राम मंदिर निर्माण जरूर पूरा होगा।
उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के गठन के बाद राम मंदिर के निर्माण का कोई न कोई संवैधानिक रास्ता निकाल लिया जाएगा ।
स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका








