Menu Close

अयोध्या में राम मंदिर बनवाये मोदी सरकार – शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, श्री गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश

आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

होशियारपुर (पंजाब) – श्री गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने आज आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान राम को एक छोटे से कमरे में कैद करके रखा गया है। वोट की राजनीति के चलते पिछली सरकारों ने भगवान राम को आजाद करवाने व टेंट के स्थान पर भव्य मंदिर बनाने के लिए कुछ नहीं किया। अब  नरेन्द्र मोदी सरकार को भगवान राम को आजाद करवाने के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को जम्मू कश्मीर से विस्थापित ब्राह्मणों को पुन: जम्मू कश्मीर में बसाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। प्रधानमंत्री ने चुनावों के दौरान लोगों से यह वादा भी किया था कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर पहल के आधार पर घाटी से पलायन करके गए ब्राह्मणों को पुन: बसाने के लिए कार्रवाई करेगी।  शंकराचार्य ने कहा कि भारत में गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में गौवंश की कई नस्लें समाप्त होती जा रही हैं जोकि चिंता का विषय है।

स्त्रोत :  दैनिक ट्रिब्यून

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *