Menu Close

लव जिहाद : युवती से शादी कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया

आश्विन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

इलाहबाद (उत्तरप्रदेश) – पहले तो युवक ने फेसबुक पर फ्रेंडशिप की बाद में यही फ्रेंडशिप ने प्यार का रूप ले लिया। युवती ने युवक से शादी कर ली पर उसे क्या पता था की जिस व्यक्ति को अपना जीवन साथी बना रही यही वही यूवक उसकी जिंदगी नर्क से भी बदतर बना देगा। घटना इलाहाबाद की है, जहा पर एक युवती की दोस्ती ललितपुर के सविल लाइंस सदन शाह क्षेत्र में रहने वाले शान मुहम्मद से हो गई थी। दोनों की दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया और दोनों ही अपनी सहमति से शादी के गठबंधन में बंध गए। युवती को क्या पता था की जिन खुशियो के लिए वह युवक से शादी कर रही है उन खुशियो की जगह सिर्फ उसे दुःख और दर्द ही मिलेगा। शादी तक तो सब कुछ ठीक था पर शादी कर बाद युवक ने युवती की जिंदगी को नरक से भी बदतर कर दी।

युवती शादी के कुछ दिन बाद जब अपने पति के घर गई तब उसे पता चला की जिस व्यक्ति से उसने शादी की है वह पहले से ही शादीशुदा है। युवक का एक बेटा भी है। नौ अप्रैल को दोनों ने इलाहाबाद स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। युवती अगस्त माह में गर्भवती हो गई। युवती के गर्भवती होने के बाद ससुराल वालो का अत्याचार और अधिक बड़ गया। युवक की पहली पत्नी और उसकी माँ दोनों मिलकर युवती के साथ मारपीट करने लगे। हद तो तब हो गई जब ससुराल के सभी सदस्यों ने युवती को गर्भपात के लिए कहा। युवती इसके लिए जब तैयार नहीं हुई तो ससुराल वालो ने दवाई खिलाकर युवती का गर्भपात करा दिया। ससुराल वाले उस पर कई तरह के आरोप लगाने लगे।

इतना अत्याचार सहने के बाद भी युवती चुप रही पर उसके सब्र का बाँध उस समय टूट गया जब युवक की मां ने उस धर्म परिवर्तन करने को कहा। जब महिला धर्म परिवर्तन के लिए राजी नहीं हुई तब युवती को काफी प्रताड़ित किया गया। बुधवार की शाम चार बजे जब युवती का पति अचानक कही गायब हो गया। ससुराल वाले उस पर आरोप लगाने लगे जिससे युवती ने परेशान होकर गुरुवार को पुलिस की शरण ले कर सारी आप बीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति शान मुहम्मद, देवर नूर मुहम्मद, सास एवं आरोपी की पहली पत्नी के खिलाफ धारा ४२०, ४९४, ३१३, ३२३, ५०४, ५०६ में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। जब मामला पुलिस में गया तो ससुराल वाले युवती को अपनाने के लिए राजी हो गए। लेकिन पति पत्नी के बीच सहमति नहीं बन सकी।

स्त्रोत : न्यूजट्रैक लाईव

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *