Menu Close

चोपडामें (जनपद जलगांव) : हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा स्थानीय महिला एवं युवतियोंके लिए प्रवचन !

आश्विन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

चोपडा (जनपद जलगांव) – यहांके धनगर गलीमें कुछ समय पूर्व ही हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा स्थानीय महिला एवं युवतियोंके लिए जिहादके घेरेसे सतर्क रहने एवं हिन्दू संस्कृतिका आचरण करनेके विषयमें प्रवचन आयोजित किया गया था । हिन्दू जनजागृति समितिकी संभाजीनगरकी समन्वयक कु. प्रियांका लोणेने उपस्थितोंको संबोधित किया । इस अवसरपर महिला, युवतियां एवं पुरुष, कुल मिलाकर १२५ लोग उपस्थित थे । इस अवसरपर यहां उपस्थित युवतियां एवं महिलाओंने समितिद्वारा आयोजित किए जानेवाले ‘स्वयं अपनी रक्षा कैसे करें’ नि:शुल्क स्वरक्षा प्रशिक्षण वर्गमें आनेकी तैयारी दर्शाई । कार्यक्रमके आरंभमें पतिके निधनके पश्चात राज्यका दायित्व सफलतापूर्वक संभालनेवाली अहिल्याबाई होळकरकी प्रतिमाका पूजन किया गया । इस अवसरपर समितिकी कु. जयश्री पाटिल तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक  सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *