Menu Close

भारत में अलकायदा ने खोली अपनी शाखा, पाकिस्‍तानी अलीम उमर बना चीफ

आश्विन कृष्ण पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

अलकायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी

नई दिल्ली : आतंकी संगठन अल-कायदा ने भारत में अपना ब्रांच खोल दिया है और पाकिस्‍तानी मूल के शख्‍स अलीम उमर को इस शाखा का चीफ बनाया गया है। शनिवार को एक हिंदी न्यूज चैनल ने इस बात का खुलासा किया।

करीब दो हफ्तों पहले ही अलकायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी ने भारत को एक धमकी भरा मैसेज सोशल मीडिया पर डाला था। जिसमें जवाहिरी ने कहा था कि अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप में अपनी नई शाखा खोलेगा। ५५ मिनट के इस वीडियो में जवाहिरी को यह कहते दिखाया गया था कि नई ब्रांच इस्लामी राज को बढ़ावा देगी। साथ ही उसने भारतीय मुस्लिमों को अलकायदा के विस्तार में शामिल होने की अपील की थी, ताकि भारत में इस्लामिक राज की वापसी हो सके।

अलकायदा और आयएस को बढ़ावा देने वालों की पहचान

चैनल ने राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सूत्रों के हवाले से कहा कि ऐसे लोगों की पहचान की गई है जो भारत में अल-कायदा और आईएसआई को बढ़ावा दे रहे हैं। चैनल के मुताबिक, एनआईए ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर करने की तैयारी में है।

वहीं, एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते नजर आए कि अलकायदा को इस बात का भ्रम है कि भारतीय मुसलमान उसकी बातों में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत का मुस्लिम समुदाय देश के लिए जिएगा और भारत के लिए ही मरेगा।

कई अहम खुलासे किए गए हैं

जानकारी के मुताबिक, आतंकवादी संगठन अलकायदा औऱ आईएसआईएस की भारत में भूमिका पर हुई खुफिया जांच के दौरान अनेक अहम खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि सीरिया में आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मुंबई से जिन चार लड़कों को भेजा गया उनको भेजने वाले लोगों की पहचान भी हो गई है। वहीं, आईएसआईएस के प्रमुख बगदादी के एक संदेश का हिंदी समेत दूसरी भारतीय भाषाओं में सबटाइटल लिखने वाले आईएस से जुड़े व्यक्ति की भी पहचान की गई है।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *