Menu Close

लव जिहाद की पीड़िता का गर्भपात कराने वाली पकड़ी

आश्विन कृष्ण पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६ 

अमरोहा (उत्तर प्रदेश) : गजरौला में लव जिहाद के मामले में युवती का गर्भपात कराने की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस आरोपी युवक को पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि एक महिला अभी तक पुलिस पकड़ से दूर है।

काबिलेगौर है कि पिछले दिनों कस्बे में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया था। गजरौला के मुहल्ला बसंत विहार कालोनी में रहने वाले शमशुद्दीन ने अलीगढ़ की युवती का धर्म परिवर्तन करा कर शादी कर ली थी। युवती घर से नाराज होकर निकली थी। मामला खुला तो पुलिस ने शमशुद्दीन, उसकी पत्नी व युवती का गर्भपात कराने वाली नौगावां सादात की महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अदालत के आदेश पर युवती परिजनों को सौंप दी गई थी तथा शमशुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अभी तक दोनों आरोपी महिलाएं पुलिस पकड़ से दूर थीं। अब शुक्रवार को थाना पुलिस ने युवती का गर्भपात कराने की आरोपी नौगावां सादात निवासी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे जेल भेज दिया गया है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *