Menu Close

शर्म की बात है, राजनाथ सिंह लव जिहाद का मतलब नहीं जानते : प्रमोद मुतालिक

आश्विन कृष्ण पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

हिंदू दक्षिण पंथी संगठन श्रीराम सेना ने लव जिहाद के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की है। श्रीराम सेना के नेता प्रमोद मुतालिक राजनाथ सिंह की टिप्पणी पर इतने भड़के हुए हैं कि वह इसे शर्म की बात करार दे रहे हैं।

श्रीराम सेना ने राजनाथ सिंह के बयान पर आपत्ति जताते हुए ऐसे सभी मामलों की जांच के लिए एक विशेष समिति गठित किए जाने की मांग की। सिंह ने १२ सितंबर को इस पूरे मुद्दे पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा था, 'अरे, ये है क्या? हमे नहीं मालूम।'

उन्होंने यह बात उस वक्त कही थी जब उनका ध्यान इस ओर आकृष्ट किया गया था कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के बीजेपी नेता बयान जारी कर हिंदू लड़कियों को मुसलमानों से दूर रहने को कह रहे हैं। श्रीराम सेना नेता प्रमोद मुतालिक ने कहा, 'यह शर्म की बात है कि राजनाथ सिंह ने ऐसी टिप्पणी एक मंझे हुए नेता होने के बावजूद की। यदि वह कहते हैं कि लव जिहाद के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है तो वह किस तरह के गृहमंत्री हैं, हम दिल्ली में उनके आवास का घेराव कर उन्हें बताएंगे कि लव जिहाद क्या है।'

स्त्रोत :  नवभारत  टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *