Menu Close

भारत के मुसलमानों की देशभक्ति पर नहीं उठा सकते सवाल – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आश्विन कृष्ण पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

नर्इ देहली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमान भारत के लिए जिएंगे और भारत के लिए ही मरेंगे।

मोदी ने 'सीएनएन' को दिए इंटरव्यू में यह बात कही। पीएम बनने के बाद किसी विदेशी चैनल को दिया गया मोदी का यह पहला इंटरव्यू है। मोदी ने कहा कि यह सोचना अल कायदा का भ्रम है कि भारत के मुसलमान उसके इशारों पर काम करेंगे।

मोदी इस महीने के आख‍िर अमेरिका के ऐतिहासिक दौरे पर जा रहे हैं। मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों पर जोर देते हुए कहा कि इतिहास और संस्कृति के लिहाज से अमेरिका और भारत में कई समानताएं हैं।

मोदी ने हालांकि माना कि भारत और अमेरिका के संबंधों में बीते वर्षों के दौरान कई उतार-चढ़ाव आए। लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि २१वीं सदी में रिश्ते नई शक्ल लेंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे भरोसा है कि भारत और अमेरिका एक अनोखा सामरिक गठजोड़ बना सकते हैं। भारत-अमेरिका संबंधों को दिल्ली और वॉश‍िंगटन की सीमाओं में नहीं देखा जाना चाहिए। दोनों देशों को यह एहसास है कि इनके रिश्तों का दायरा बहुत बड़ा है।'

मोदी का यह इंटरव्यू १३ सितंबर को नई दिल्ली में पीएम आवास पर रिकॉर्ड हुआ है। यह इंटरव्यू २१ सितंबर को प्रसारित होगा।

स्त्रोत :  आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *