Menu Close

मध्यप्रदेश : हिन्दू संगठनों ने फूंका लव-जिहाद का पुतला

आश्विन कृष्ण पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

इटारसी (मध्य प्रदेश) – राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए लव जेहाद मामले को लेकर विहिप-बजरंगदल ने जयस्तंभ चौक पर लव-जेहाद का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। पुतला फूंकने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर विहिप नगर कार्याध्यक्ष राजकुमार मालवीय ने बताया कि लव जेहाद की घटना पूरे देश के साथ-साथ जिले में भी इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिलामंत्री मूलचंद्र साध ने बताया कि एक षडयंत्र के रूप में हिन्दू युवतियों को जाल में फसाया जा रहा है। नगर मीडिया प्रभारी सोनू अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन को भी इस तरह की घटनाओं को रोकने सक्रिय होना चाहिए। इस अवसर पर बजरंग दल जिला प्रभारी दिलीप यांडिगे, नगर मंत्री संजय सोनिया, विनोद केसार, नगर संयोजक जगवीर राजवंशी, अनूप तिवारी, सोनू अग्रवाल, गुड्डू सराठे, अनिल बमाने, लक्की छाबड़ा, गोपाल शुक्ला, अंकित सराठे, कन्हैयालाल थाड़े, राजेश मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

स्त्रोत : नई दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *