Menu Close

उत्तर प्रदेश : ललितपुर में ‘लव-जेहाद’ से सनसनी

आश्विन कृष्ण पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

ललितपुर (उत्तर प्रदेश) – यहाँ भी चर्चित 'लव जेहाद' का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इलाहाबाद निवासी एक युवती ने जनपद निवासी एक युवक पर झाँसे में लेकर प्यार के बहाने शादी करने और फिर धर्म परिवर्तन के लिये उसके परिजनों द्वारा दबाव बनाये जाने का आरोप लगाया। यह खबर लगते ही विभिन्न संगठनों ने पीड़िता को सुरक्षा प्रदान करने और तत्काल समुचित कार्यवाही करने की माँग की। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जाँच महिला थाना पुलिस को सौंप दी है।

गुरुवार को ललितपुर में 'लव-जेहाद' मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इलाहाबाद निवासी एक युवती ने किया। पीड़िता ने बताया कि २५ दिसम्बर २०१३ को फेसबुक पर 'राहुल सिंह' नाम के एक युवक से उसकी चैटिंग हुयी। बाद में फोन पर भी उससे वार्ता होने लगी। युवक उससे मिलने इलाहाबाद आया। मेल मिलाप इतना बढ़ा कि बात शादी तक पहुँच गयी। ९ अप्रैल २०१४ को इलाहाबाद के एक मन्दिर में दोनों ने हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर ली। उसने बताया कि शादी के बाद जब वह अपने पति के साथ ललितपुर आयी, तो उसे पता चला कि उसका पति राहुल सिंह नहीं, बल्कि मुस्लिम जाति का पहले से शादीशुदा युवक है। जब उसने अपने साथ हुए धोखे का विरोध किया तो आरोपी पति-पत्‍‌नी व उसकी माँ ने उसे मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी देकर सौतन के रूप में रहने का दबाव बनाया। जब पीड़िता राजी नहीं हुयी तो उसके साथ गम्भीर अभद्रता कर घर से निकाल दिया। वह १५ अगस्त को वापस इलाहाबाद अपने घर पहुँची। ३-४ दिन बाद उसका पति भी उसके पास पहुच गया। गलती मानकर दोबारा उसे ललितपुर लिवा लाया। आरोप है कि यहाँ आते ही फिर से उसके पति, पुरानी पत्‍‌नी और सास ने अत्याचार शुरू कर दिया। उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाने लगा। उसे वेश्यावृत्ति अपनाने की चेतावनी दी गयी। मामला यहीं नहीं थमा। पीड़िता के अनुसार ३ सितम्बर को एक अजनबी के साथ आकर उसके पति ने उसके साथ सम्बन्ध बनाने को कहा। न मानने पर यातनायें दीं। अगले दिन पड़ोसियों की मदद से ट्रेन पकड़कर इलाहाबाद चली गयी। उसके पीछे उसका पति भी आ गया। और जबरन उससे बलात्कार किया। कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़िता ने मौका पाकर घटना की शिकायत इलाहाबाद के थाना धूमनगंज में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुयी।

पीड़िता ने देर शाम तक महिला पुलिस को अपनी काई लिखित शिकायत नहीं दी थी। हालाँकि एक प्रार्थनापत्र पुलिस अधीक्षक को जरूर दिया था, जिस पर कार्यवाही शुरू हो गयी है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जाँच महिला पुलिस को सौंप दी है। इस पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। महिला पुलिस युवक एवं उसके परिवार व पीड़िता के बयान दर्ज कर रही है। यह मामला जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।

युवती की सुरक्षा और कार्यवाही की माँग

जैसे ही यह खबर शहर में फैली, तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं महिला थाने में हिन्दू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी पहुँच गये। उन्होंने पीड़िता को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने और इस मामले में समुचित कार्यवाही तुरन्त करने की माँग की। पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पूरी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे नेताओं का नेतृत्व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद कुर्मी ने किया। उनके साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन कुशवाहा, अनुराग जैन, अमित, के अलावा विश्व हिन्दू परिषद के वृषभान भारद्वाज आदि नेता शामिल रहे। बाद में कुछ संगठन महिला थाना पर भी पहुँचे। उन्होंने इस मामले में लव जेहाद की धाराएं लगाने की माँग की।

सुबह आयी थी उसकी 'सौतन'

सिविल लाइन पुलिस चौकी प्रभारी छोटेलाल गुप्ता ने बताया कि सुबह पीड़िता के पति की पहली पत्‍‌नी चौकी पर आयी थी। उसने शिकायत की थी कि इस महिला ने उसके पति को गायब करा दिया है। उसने भी अपने पति को खोज कर कार्यवाही करने की मांग की थी।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *