Menu Close

मध्यप्रदेश : युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कर रचाई शादी

आश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

मुरैना (मध्यप्रदेश) – मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक हिन्दू युवती का अपहरण कर उसका कथित रूप से जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है।

सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों इस्माइल खां नामक युवक अपने साथी सोमवीर जाटव की मदद से जौरा कस्बे से कथित रूप से एक हिन्दू युवती को बहला फुसलाकर ले गया था और दबाव डालकर उसका धर्म परिवर्तन कराया एवं उसके साथ निकाह कर लिया।

हालांकि इस मामले में युवक और युवती के बयान विरोधाभासी पाए गए थे। युवती का कहना था कि दिल्ली के एक मंदिर में उसने शादी की है और निकाह नहीं हुआ है जबकि इस्माइल ने बताया कि उसने ग्वालियर के एक मंदिर में शादी की तथा दौसा में काजी की उपस्थिति में निकाह भी हुआ।

इस मामले मे हिन्दू संगठनों की शिकायत के बाद अनुविभागीय दंडाधिकारी से जांच कराई गई और मामला धर्म परिवर्तन का पाए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर इस्माइल और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *