Menu Close

उत्तरकाशी लव जिहाद: महिला का जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास

आश्विन कृष्ण पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) – यहा के उत्तरकाशी जिले में लव जेहाद कर धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने स्थानीय महिला को बहला फुसलाकर उससे कोर्ट में शादी की और बाद में नाम परिवर्तित कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। फिलहाल महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। दूसरी ओर इसकी भनक एबीवीपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को लगने पर उन्होंने मनेरी थाने में जमकर हंगामा किया और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मनेरी थाना पुलिस के अनुसार बीते १४ जुलाई को बिजनौर हिंदूपुर निवासी नजाकत भटवाड़ी के सिल्ला गांव की एक विवाहित महिला को बहला-फुसला कर उसे हरिद्वार के रास्ते अपने मूल गांव ले गया। जहां दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। महिला के गायब होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। महिला के पति ने इसकी सूचना मनेरी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। पति ने महिला का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया। पुलिस ने सोमवार को हरिद्वार के ज्वालापुर से महिला को बरामद कर लिया। थाना मनेरी में महिला ने अपने साथ हुई घटना का पूरा ब्योरा दिया। महिला ने बताया कि आरोपित ने उससे शादी कर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और उसका नाम भी बदल दिया। जानकारी मिलने पर एबीवीपी व स्थानीय लोग मनेरी थाना पहुंचे और काफी हंगामा किया।

स्त्रोत : दैनिक उत्तराखण्ड

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *