Menu Close

हरयाना : विवाहिता ने लगाया धर्म परिर्वतन कराने का आरोप

आश्विन कृष्ण पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

रोहतक (हरयाना) :  लव जिहाद पर देश भर में चल रहे हंगामे के बीच रोहतक की एक महिला ने विवाह के बाद से धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मेरठ की युवती की शादी रोहतक में हुई थी। परिजनों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लेकर एसपी से मिली विवाहिता ने न्याय की गुहार लगाई है।

उत्तरप्रदेश के मेरठ के कंकर खेड़ा शाक्यपुरी निवासी शालिनी उर्फ शैली बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंची। शैली ने बताया कि उसका विवाह हिंदू रीति-रिवाज से रोहतक के सल्लारा मोहल्ला निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। कुछ दिन बाद आरोपी उस पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने लगे। शैली के इन्कार करने पर ससुराल वालों का उत्पीड़न बढ़ता गया। पिछले वर्ष ससुराल वालों ने भैंस खरीदने के लिए उससे रुपयों की मांग की। आर्थिक स्थिति का हवाला देकर शैली ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उससे मारपीट की।

शैली ने 15 अक्टूबर 2013 को पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुराल वालों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ और वह धर्म परिवर्तन व दहेज की मांग को लेकर शैली को परेशान करते रहे। शैली की मां 3 अगस्त को बेटी के ससुराल वालों को समझाने पहुंची। आरोप है कि ससुराल वालों ने मां-बेटी को मार पीटकर घर से निकाल दिया और शैली का बेटा भी छीन लिया।

शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और शैली को बेटा दिलाकर उसे मां के साथ भेज दिया। बाद में उसपर जेवर व नगदी चुराने का आरोप लगा कर शिकायत दर्ज करा दी। शैली के मायके वालों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में शैली को बेटा दिलाकर वापस भेजा गया था। इसके बावजूद उस पर झूठा आरोप लगाया गया है। एसपी ने शैली को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

स्त्रोत : नर्इ दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *