Menu Close

लव जेहाद : प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, नेट पर डाला वीडियो !

आश्विन कृष्ण पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

सवाई (माधोपुर, पंजाब) –  युवती को प्रेमजाल में फंसाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने साथी की मदद से उसका वीडियो बना डाला। बाद में वीडियो को नेट पर डालकर वायरल भी कर दिया। युवती ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। मामला राजस्थान के सवाई माधोपुर का है।

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर में गणेश पीपली शहर क्षेत्र में रहने वाले आसिफ ने गांव में ही रहने वाले एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आसिफ ने युवती को कहा कि वह जल्द ही शादी कर लेगा। इस बीच युवती को बिना बताए दुष्कर्म का वीडियो भी बना डाला और उसके नेट पर वायरल कर दिया। इसकी भनक जैसे ही युवती को लगी युवती ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आसिफ को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया और कल ही कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट ने आसिफ को पीसी रिमांड पर सौंपा है। पुलिस को सूचना लगी है कि उसने कुछ अन्य युवतियों को भी अपने प्रेम जाल में फंसा रखा है। फिलहाल आसिफ के कम्प्यूटर, मोबाइल और अन्य उपकरण बरामद कर लिए गए हैं।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *