Menu Close

इस तरह आईएस बना सबसे अमीर आतंकी संगठन

आश्विन कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

बगदाद : इस्‍लामिक स्‍टेट (आईएस) के आतंकवादी तेल की तस्‍करी, वसूली, चोरी और मानव तस्‍करी के जरिये रोजाना ३० लाख डॉलर से अधिक की कमाई कर रहे हैं। सहायता कार्यकर्ताओं, शोधकर्ताओं और खुफिया अधिकारियों के अनुसार, आतंकी संगठन ने इराक और सीरिया के कई हिस्‍सों में कब्‍जा कर लिया है। दोनों देशों में ११ तेल के कुओं पर इनका नियंत्रण है। यह संगठन तेल और अन्‍य पदार्थों की तस्‍करी के लिए पीढि़यों पुराने तस्‍करी के नेटवर्क का इस्‍तेमाल कर रहा है।

कुर्दिस्‍तान में काम कर चुकी अमेरिकी सहायता कार्यकर्ता डेनिस नताली ने तेल के व्‍यापार के बारे में बताया कि इससे अभी बहुत पैसा बनाया जा सकता है। फिलहाल वह नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी में सीनियर रिसर्च फेलो हैं। नताली ने बताया कि कुर्दों ने इसे बंद करने की कोशिश की, लेकिन वे बॉर्डर गार्ड को पैसे देते हैं, वे अन्‍य लोगों को पैसे देते हैं और वहां से मदद लेते हैं।

आईएस के आतंकी तस्‍करी किए गए तेल को डिस्‍काउंट के बाद २५ से ६० डॉलर प्रति बैरल की कीमत में बेचते हैं। आमतौर पर एक बैरल तेल की कीमत १०० डॉलर प्रति बैरल है। मगर, तेल से होने वाला इसका कुल लाभ रोजाना ३० लाख डॉलर से अधिक है।

एक अन्‍य विशेषज्ञ ने बताया कि आतंकी संगठन के रिसोर्स इतिहास में अब तक के किसी भी आतंकी संगठन से अधिक हैं। ओबामा प्रशासन उत्‍तरी इराक, तुर्की और जॉर्डन में कुर्दों के नियंत्रण वाली सरकार पर दबाव बना रही है कि वह आईएस को तोड़ने के लिए अधिक प्रयास करे।

स्त्रोत : नई दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *