Menu Close

हिन्दुओ, ‘धर्म’ को बचाने हेतु संगठित हों – पू.रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य महाराज

बोईसर में विराट हिन्दू सम्मेलन

Narendra_Maharaj

बोईसर (पालघर) : पूरे विश्व में हिन्दुओंके लिए एक भी देश नहीं है, यदि इस दृष्टि से विचार किया, तो हम विश्व में अल्पसंख्यक हैं। प्राचीन काल से ‘हिन्दू धर्म’ पर अनेक आक्रमण हुए हैं।

हिन्दू धर्म समाप्त करने हेतु ये सभी प्रयास भी चल रहे हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा, तो ‘हिन्दू धर्म’ एक दिन समाप्त हो जाएगा। धर्म को बचाने हेतु हिन्दुओंको संगठित होना चाहिए। संस्कार एवं संस्कृति की रक्षा होनी चाहिए, पू. रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य महाराज ने ऐसा मार्गदर्शन किया।

यहां आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के डॉ. प्रवीण तोगडिया भी उपस्थित थे।

डॉ. प्रवीण तोगडिया ने कहा कि, हिन्दुओंमें आज नेतृत्व ही नहीं है। इसलिए उन पर बार बार आक्रमण हो रहे हैं।

इसलिए हिन्दुओंको छत्रपति शिवाजी महाराज एवं महाराणा प्रताप का आदर्श सामने रखना चाहिए। कश्मीर के राजा हरिसिंह के समय हिन्दू, गाय तथा मंदिरों पर कभी अत्याचार नहीं हुए। हिन्दुओंको सुरक्षित रूप से जीवन निर्वाह करने हेतु राजसत्ता को अपने नियंत्रण में रखना चाहिए।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Read more on Pro Hindu

Latest News