Menu Close

लव जिहाद से बचने के लिए हिंदू लड़किया असभ्‍य कपड़े न पहने – सिंधु सेना

आश्विन कृष्ण पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

भोपाल (मध्यप्रदेश) – यहा के सिंधी समुदाय के बीच काम करने वाले सिंधु सेना नाम के संगठन ने लव जिहाद से निपटने के मकसद से समुदाय की लड़कियों के लिए 'क्‍या करें और क्‍या न करें' की एक लिस्‍ट जारी की है। इस लिस्‍ट में लड़कियों को असभ्‍य कपड़े न पहनने, बाइक पर बैठने के दौरान चेहरा कवर न करने, मोबाइल और टू वीलर का इस्‍तेमाल सिर्फ इमरजेंसी में करने और फेसबुक या वॉट्सएप पर पुरुषों से दोस्‍ती न करने का सुझाव दिया गया है।

नवरात्रि से पहले सिंधु सेना ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। हालांकि, बीजेपी ने इस संगठन से दूरी बना ली है। सिंधु सेना के एक सदस्‍य ने कहा कि जवान लड़कियां कपड़ों पर पाबंदी लगाए जाने का विरोध करती हैं, लेकिन हम उन्‍हें समझाएंगे कि भविष्‍य में बुर्का पहननने से ऐसा करना बेहतर है। संगठन ने यह भी कहा है कि वे लड़कियों के फेसबुक अकाउंट पर भी नजर रखेंगे और पता लगाएंगे कि कहीं वे गलत लोगों के संपर्क में तो नहीं हैं। बता दें कि कुछ वक्‍त पहले बीजेपी की एमएलए उषा ठाकुर ने गरबा कार्यक्रमों में मुस्‍ल‍िमों की एंट्री रोकने का फरमान सुनाया था। सिंधु सेना भी इस तर्ज पर गरबा कार्यक्रमों में पहचान पत्र जारी किए जाने की वकालत कर रही है। संगठन का कहना है कि दूसरे समुदाय के लोगों को हमारे कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने की जरूरत क्‍या है, जब वे हिंदू धर्म की मान्‍यताओं में विश्‍वास नहीं करते।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *