Menu Close

भोपाल मे लव जिहाद : पति को आकर्षित कर महिला ने शादी की और बना दिया मुसलमान, बेटी का भी कराया धर्म परि

आश्विन कृष्ण पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६


भोपाल (मध्यप्रदेश) : यहां एक हिंदू महिला ने एक मुसलमान महिला पर उसके पति से शादी करने और उसका धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया है। हिंदू महिला ने इसे लव जिहाद का मामला बताया है। महि‍ला के मुताबिक, उसके पति ने उसकी चार साल की बेटी का भी धर्म परिवर्तन करवा दिया।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताब‍िक, भोपाल की रहने वाली अमृता आडवाणी ने राज्‍य महिला आयोग से इस बाबत शिकायत की है। आडवाणी का आरोप है कि उसके पति अमि‍त (२८) को फिरदौस (३५) नाम की महिला ने महंगे तोहफे देकर अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

आडवाणी के मुताबिक, अमित और फिरदौस उसकी चार साल की बेटी के साथ २५ जून को गायब हो गए। फिरदौस को पिछली शादी से एक बेटा भी है और उसके पति की मौत हो चुकी है। आडवाणी ने पुलिस से संपर्क किया, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। आडवाणी अमित पर अपनी चार साल की बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराना चाहती थीं। पुलिस ने दलील दी कि बच्‍ची अपने पिता के साथ गई है, जिसके बाद महज गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। महिला आयोग ने पुलिस को इस मामले में जांच करने को कहा है। आयोग का कहना है कि‍ अगर यह महज प्रेम प्रसंग का मामला भी है, तो भी अमित को अपने साथ बेटी को नहीं ले जाना चाहिए था।

मां को लौटाई गई बेटी

अमित और फिरदौस अहमदाबाद के करीब सारखेज में एक किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस इन दोनों को शुक्रवार को भोपाल ले आई। इनके साथ इनके बच्‍चे भी थे। एसपी अरविंद सक्‍सेना के मुताबिक, बच्‍ची को उसकी मां को सौंप दिया गया। हालांकि, अमित और फिरदौस के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

समझौते की कोशिश

हिंदू महिला अपने पति से तलाक लेने को तैयार नहीं हुई। ऐसे में, पति ने उसके समक्ष एक प्रस्‍ताव रखा है। इसके मुताबिक, अमित उर्फ आयाज खान अपनी दोनों पत्‍न‍ियों के साथ वक्‍त बांटने को तैयार है। उसके वकील के मुताबिक, अमृता ने इस प्रस्‍ताव पर विचार करने के लिए दो दिन का वक्‍त मांगा है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *