आश्विन कृष्ण पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६
|
रतलाम-जावरा (मध्य प्रदेश) : भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश सूर्यवंशी की हत्या से रविवार सुबह क्षेत्र में सनसनी फैल गई। श्री सूर्यवंशी की हत्या उस समय की गई जब वे एक होटल पर बैठे थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह करीब ११ बजे जनपद सदस्य और मंडी डायरेक्टर रह चुके श्री सूर्यवंशी रतलाम नाके के पास फोरलेन पर एक होटल पर बैठे थे। तभी वहां एक व्यक्ित ने आकर पांच राउंड फायर किए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्री सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। श्री सूर्यवंशी की हत्या के बाद क्षेत्र में अफरातफरी फैल गई। पुलिस अभी उनके परिजनों से पूछताछ करने का प्रयास कर रही है। श्री सूर्यवंशी यहां से करीब ३ किलोमीटर दूर स्थित लोहारी गांव में रहते हैं और खेती करते हैं।
स्त्रोत : नई दुनिया








