Menu Close

झारखंड के इस स्कूल में बच्‍चों को परोसते थे शराब, दिखाते थे पोर्न

आश्विन कृष्ण पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

गढ़वा (झारखंड) : झारखंड के गढ़वा जिले में एक स्‍कूल में बच्‍चों को शराब दी जाती थी। कुदरुम जनजातीय आवासीय विद्यालय में पीपुल्‍स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टी (पीयूसीएल) की पांच सदस्‍यीय टीम ने छापा मारकर उन लोगों को बेनकाब किया, जो स्‍कूल परिसर के अंदर छात्रों के साथ शराब पीते थे। पीयूसीएल के एक सदस्‍य सुरेश मानस ने बताया कि आवासीय स्‍कूल के छात्रों को पोर्न फिल्म भी दिखाई जाती थी।

स्‍कूल के प्रधानाचार्य गणेश मुंडे ने स्‍कूल की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि यहां सभी गांव वाले शराब पीते हैं। फिर चाहे वह शिक्षक हो या छात्र। उन्‍होंने कहा‍ कि यहां बच्‍चों को पैदा होने के बाद से ही शराब दी जाती है।

उन्‍होंने कहा‍ कि दो शिक्षकों को छोड़कर यहां सभी शिक्षक परिसर में शराब पीते हैं। पीयूसीएल जल्‍द ही अपनी रिपोर्ट राज्‍य सरकार को भेजेगा। शहरी राज्‍य विकास मंत्री केएन त्रिपाठी ने मामले की जांच करने के लिए टीम गठित करने के आदेश दे दिए हैं।

स्त्रोत : नई दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *