Menu Close

देहली में लव जिहाद : धर्मांध युवक ने बहला-फुसलाकर नाबलिक छात्रा को किया अगवा

आश्विन कृष्ण पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

नई देहली : देहली के सीलमपुर इलाके में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के प्रकाश में आने के बाद आरएसएस, बजरंग दल आदी हिन्दुवादी संगठन सक्रिय हो गए हैं ।

मामले में एक धर्मांध युवक १५ वर्षीय हिन्दु युवती का अपहरण कर अपने साथ ले गया है। मामले की भनक लगने के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सीलमपुर पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

देहली पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार गौतमपुरी इलाके में रहता है। इलाके में ही इस परिवार की फोटो स्टेट की दुकान है। उनकी १५ वर्षीय बेटी पास स्थित सरकारी स्कूल में ९ वीं कक्षा में पढ़ती है।

बुधवार सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह काफी देर होने के बावजूद घर वापस नहीं लौटी। इससे परिजनों ने देर तक परेशान होने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन नाबालिग छात्रा का कुछ पता नहीं चला।

बाद में उसकी सहेलियों आदि से पूछताछ करने पर पता चला कि तीसरा पुश्ता जगजीत नगर इलाके में रहने वाला एक धर्मांध छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *