Menu Close

लव जिहाद को सपा सरकार का संरक्षण: शंकाराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज

आश्विन कृष्ण पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

गुलावठी (उत्तर प्रदेश) – काशी सुमेरू पीठाधीश्वर के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने यूपी में बढ़ रही लव जेहाद की घटना पर कहा कि इसे अखिलेश सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को नैतिक शिक्षा व समय देने की जरूरत पर जोर दिया।

वह बांके सदन स्थित राजेश अग्रवाल के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि प्रेम करना कोई अपराध नही है लेकिन उसकी आड़ में अनैतिक कृत्य करना घोर अपराध है। प्रदेश सरकार लव जेहाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने ऐसा घृणात्मक कार्य करने वालों को कठोर से कठोर दंड देने की बात कही।

उन्होंने गंगा की सफाई के सवाल पर बोलते हुए कहा कि गंगा की अविरल प्रवाह सुनिश्चित किया जाए। गंगा से करोड़ों लोगों की जनभावना जुड़ी है। गंगा में फैक्ट्रियों व सीवर का पानी डालने वालों पर कठोर नियम बनाए जाने चाहिए। उसके लिए सबसे अधिक नगर निगम दोषी है। गंगा की सफाई का अभियान बिना जनसहयोग संभव नही है। इसकी प्लानिंग में जन सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निठारी कांड के दोषी सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा रोके जाने पर कहा कि न्याय का लोकतंत्र में गला घोटा जा रहा है।

इससे पूर्व शंकराचार्य का लोगों ने फूलमाला पहनाकर तथा महिलाओं ने आरती उतारकर स्वागत किया। इस मौके पर रमेश जैन, सुनील अग्रवाल, उमलेश अग्रवाल, संजीव तेवतिया, रवि वर्मा, महेश वर्मा, अनिल त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *