Menu Close

लव जेहाद राष्ट्र के लिए घातक : शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

आश्विन कृष्ण पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

गया (बिहार) – गोवर्द्धन मठ, जगन्नाथपुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने "लव जेहाद" को राष्ट्र के लिए घातक बताया। कहा, विभाजन के बाद भारत में हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाने की साजिश रची जा रही है। इस मुद्दे पर उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को आगे आने की सलाह दी। शंकराचार्य गया के मगध कॉलोनी में शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि लव जेहाद को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। केंद्र व राज्य सरकारों को सख्ती से पेश आना चाहिए अन्यथा भारत की एकता व अखंडता प्रभावित हो सकती है। पंच देवोपासक की चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि शिरडी के साईं की देवतुल्य पूजा नहीं हो सकती। जगत गुरु ने गया श्राद्ध को लेकर किए गए एक प्रश्न पर कहा कि वार्षिक श्राद्ध से पितरों को शांति मिलती है।

स्त्रोत : नर्इदुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *