Menu Close

पंजाब में भी लव जेहाद : एक नाबालिग लडकी को धर्म बदलने के लिए अगवा

आश्विन कृष्ण पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

जालंधर (पंजाब) –  इन दिनों हर तरफ लव जेहाद के मामले सुर्खियों में आ रहे हैं। अब पंजाब में भी लव जेहाद का मामला सामने आया है, जहां गोराया की एक नाबालिग लड़की को धर्म बदलने के लिए अगवा कर लिया गया है। इसके बाद हिंदु संगठनों ने यह मामला एस.सी.-एस.टी. कमीशन के चेयरमैन राजेश बाघा के सामने रखा है।

कमीशन के चेयरमैन ने बताया कि लड़की के पिता ने कमीशन को लिखित शिकायत दी थी कि उनकी १४ वर्षीय बेटी को स्कूल का बस चालक रामू बेहला- फुसला कर ले गया।

पुलिस न तो लड़की की खोज कर रही है और न ही लड़के को काबू कर रही है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि जिस लड़के ने अपना नाम रामू बताया था, वास्तव में उसका नाम कुछ ओर था और वह मुस्लिम परिवार से संबंध रखता है। इस दौरान युवा हिंदु मंच के चेयरमैन किशन लाल शर्मा और अशोक सरीन ने बाघा को बताया कि पंजाब पुलिस इस तरह के संवेदनशील मामलों पर लापरवाही से काम कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के मामलों के जरिए कुछ धर्मांध लोग धर्म बदलने को उत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह कई बार डी. जी. पी. पंजाब और मुख्यमंत्री को भी चिट्ठी भेज चुके हैं लेकिन इस तरह के मामलों में पुलिस समय पर कोई कार्यवाही नहीं करती। वहीं राजेश बाघा के निर्देश के बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लड़की को जल्द बरामद कर लिया जाएगा ।

'लव जेहाद' पर पीड़िता के सनसनीखेज खुलासे

शहर की एक नाबालिग हिंदू लड़की ने प्रेस कांफ्रेस में कोलकाता के एक मौलवी और उसे अगवा करने वाले आरोपियों के खिलाफ जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा कर शादी कराने का आरोप लगाया। उसने युवक पर अश्लील फोटो दिखा कर ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुराचार करने का भी आरोप लगाया है। जब युवक ने उसे वापस भेजा तो उसने उसे इस बारे में किसी को न बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी।

नाबालिग ने कहा कि ११ अप्रैल को इलाके में रहने वाले गुड्डू नाम के आरोपी ने उसे अपने परिजनों के साथ मिल अगवा कर लिया।

पीड़िता ने कहा कि जब वह अपने परिजनों के साथ अपने गांव जाने लगी तो रेलवे स्टेशन पर ही आरोपी गुड्डू और उसका भाई आ गए। दोनों ने उसे अश्लील फोटो और फिल्म दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया और उसे अज्ञात स्थान पर ले गए। उसके बाद उसे बुर्का पहनाकर लखनऊ ले जाया गया। जब उसके परिजन उसे ढूंढते तो आरोपी उन्हें धमकियां देते थे। पीड़िता ने कहा कि आरोपी गुड्डू ने उसके साथ दुराचार किया और उसकी अश्लील फिल्म बना ली।

उसके बाद गुड्डू उसे कोलकाता में रहने वाली अपनी मौसी के घर ले गया। वहां पर आरोपियों ने एक मौलवी के मिल उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा डाला। उसे मांस खिलाने की भी कोशिश की गई।

जब पुलिस ने गुड्डू की मां को गिरफ्तार कर लिया तो दबाव में गुड्डू ने उसे वापस भेजा और धमकियां दी कि अगर उसने उनके खिलाफ कोई बयान दिया तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा।

 स्त्रोत: पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *