Menu Close

भारत में ‘जिहाद’ की अल कायदा की धमकी में है दम, जांच के बाद सरकार ने भेजा अलर्ट

आश्विन कृष्ण पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

अल कायदा प्रमुख ऐमन अल-जवाहिरी  

नई देहली : अल कायदा प्रमुख ऐमन अल-जवाहिरी के एक सप्‍ताह पुराने वीडियो संदेश में दी गई धमकी को जांच एजेंसियों ने हल्‍के में लेने लायक नहीं माना है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने धमकी की जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद भारतीय सिक्युरिटी एजेंसियों ने सभी राज्यों की पुलिस फोर्स को अलर्ट जारी किया है। सिक्युरिटी एजेंसियों ने कहा कि अल कायदा के कम होते प्रभाव को बढ़ाने के लिए भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा सकता है।

४ सितंबर को सामने आए इस वीडियो में अल-जवाहिरी ने सभी मुजाहिदीनों से हथियार उठाने की अपील की थी। अल कायदा के उद्देश्य और इरादों की विस्तृत जानकारी न होने के बावजूद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने १२ राज्यों को अलर्ट भेजा था। इन संवेदनशील राज्यों के प्रमुख जगहों पर आतंकी हमले की आशंका व्यक्त की गई थी। इनमें राज्य की प्रमुख इमारतें, नौसेना बेस, धार्मिक स्थल व सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। 

राज्य पुलिस प्रमुखों से सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बताई गई जगहों पर सिक्युरिटी इंतजाम दुरुस्त करने को कहा गया है। राज्यों को भेजी गई चिट्ठी में अल कायदा के वीडियो संदेश को देश पर खतरे का संकेत बताया गया। यह भी आशंका जताई गई कि कमजोर होता अल कायदा भारत में आतंक का गढ़ बनाने की तैयारी कर रहा है।

राज्य पुलिस प्रमुखों को भेजी गई चिट्ठी में लिखा है, "अल-जवाहिरी ने खुद इस वीडियो संदेश के जरिए भारतीय उपमहाद्वीप में आतंकी शाखाएं खोलने की बात कही है। इसकी गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पिछले हफ्ते जुटाई गई कुछ जानकारियां वीडियो की विश्वसनीयता की पुष्टि करती हैं। अल कायदा की धमकी को कम नहीं आंकना चाहिए।"

वीडियो में क्या कहा

जवाहिरी ने अपने संदेश में सभी लड़ाकों को एक होने और आपसी कलह से दूर रहने की हिदायत दी है। जवाहिरी ने ५५ मिनट के वीडियो में कहा, "अगर आप कहते हो कि मुस्लिमों को पवित्र रखने के लिए जिहाद जरूरी है, तो आपको पैसे और सम्मान के लिए उनके खिलाफ नहीं जाना चाहिए। आपके जो मुजाहिद्दीन भाई इस पवित्र काम को कर रहे हैं, उनके खिलाफ नहीं जाना चाहिए। कलह एक अभिशाप और पीड़ा है। यह जिहाद में विश्वास रखने वालों के लिए अपमान और काफिरों के लिए यश जैसा होता है।" उसने आगे कहा कि यदि आप कहते हो कि आपके जिहाद से अल्लाह खुश नहीं होता तो आप नेतृत्व का पहला मौका ही खो देते हो। 

                                         अल कायदा की नई विंग ने किया कराची नौसेना डॉकयार्ड पर हमला

                                                                         मुश्किल में है अल कायदा

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *