Menu Close

मध्य प्रदेश में लव जेहाद के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन

आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

 

भोपाल (मध्यप्रदेश) : राजधानी में लव जेहाद का मामला सामने आने के बाद बजरंग दल ने शुक्रवार को एमपी नगर थाने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बजरंगियों की पुलिस से हाथापाई भी हुई। बजरंग दल के नेता कमलेश ठाकुर के नेतृत्व में जब बजरंगी एमपी नगर थाने पहुंचे, तो गेट बंद कर दिया गया था। इससे कार्यकर्ता उग्र हो गए और वे गेट पर चढ़कर उत्पात करने लगे। बजरंगियों को काबू में करने पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रदर्शन के दौरान कमलेश ठाकुर ने कहा कि, शहर में भोली-भाली लड़िकयोंं को बहला-फुसलाकर उन्हें घर से भगाया जा रहा है और उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। बजरंग दल ने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में सरकार ने चुप्पी नहीं तोड़ी, तो उग्र आंदोलन होगा।

 स्त्रोत: दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *