Menu Close

जहां आजम जैसे शकुनी होंगे, वहां महाभारत को आमंत्रित नहीं करना पड़ता: योगी

आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६ 

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश ). गोरखपुर के सांसद और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि आजम खां की मुलायम सिंह के राज्य में वही स्थिति है, जो हस्तिनापुर में शकुनी की थी। उन्हें लगता है कि जिस राज्य में शकुनी होता है वहां महाभारत को आमंत्रित नहीं करना पड़ता है। वह स्वयं महाभारत को आमंत्रित कर देता है। योगी ने कहा कि मुलायम सिंह आजम खान को ऐसी जगह भेज दें, जहां उनकी बुद्धि-शुद्ध हो सके। 

गोरक्षपीठ में मौजूद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनके और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के विरूद्ध मुकदमा प्रदेश सरकार की हार को प्रदर्शित करता है। जिस मामले में संवैधानिक संस्था अमित शाह को क्लीन चिट दे रही है उसमें चार्जशीट दायर करना यह प्रदर्शित करता है कि पुलिस भी राज्य सरकार के दबाव में कार्य कर रही है। ऐसी पुलिस से निष्पक्ष चुनाव कराने की बात सोचना भी बेमानी होगी। 

सत्ता के दबाव में काम कर रही है पुलिस

योगी ने कहा कि लखनऊ की रैली प्रशासन की अनुमति से ही हुई है। सत्ता के दबाव में आकर प्रशासन क्यों गलत बयानी कर रहा है, यह तो वही जानें। योगी ने कहा कि वे खुद प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे तो वहां प्रशासनिक अमला मौजूद था। अधिकारिओं ने उनसे पूछा कि किस रास्ते उन्हें सभा स्थल पर चलना है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता। पार्टी ने तय किया है और शासन-प्रशासन को जानकारी दी है। योगी ने कहा कि वे और उनकी पार्टी अलोकतांत्रिक तानाशाही का विरोध कर रही है और सरकार के विरूद्ध इस मामले में फ्रंट पर रहेगी। 

चुनाव आयोग को भेजा स्पष्टीकरण

आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन और चुनाव आयोग द्वारा नोटिस नोटिस जारी किए जाने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चार बिंदुओं पर चुनाव आयोग ने उनका स्पष्टीकरण मांगा था, जिसे उन्होंने भेज दिया है। वे हमेशा से चुनाव आयोग का सम्मान करते हैं और आदर्श चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखकर ही कोई कार्य करते हैं।

स्त्रोत: दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *