Menu Close

विवेकानंद का संदेश मानते, नहीं होता ९/११: मोदी

आश्विन कृष्ण पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६ 

{IMG:5332}

नई दिल्ली –  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में हुए आतंकी हमले ९/११ की बरसी पर स्वामी विवेकानंद को याद किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि अगर दुनिया विवेकानंद की कही बातों को याद रखती और 'विश्व बंधुत्व' का अनुसरण करती तो वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसी घटना नहीं होती।
अपने ट्वीट में मोदी ने लिखा है, ११ सितंबर १८९३ , आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में भाषण के जरिए दुनियाभर में इतिहास रचा था। अपने संबोधन के जरिए विवेकानंद ने भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की ओर दुनिया का ध्यान खींचा था। ‘अमेरिका के भाइओं और बंधुओं’ इस शब्द से स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को भाईचारा संदेश दिया।
मोदी ने ट्वीट में लिखा कि  ११ सितंबर को दो घटनाओं के लिए जाना जाता है पहला २००१  को अमेरिका में हुआ आतंकी हमला और दूसरा १८९३ में विवेकानंद का दिया ऐतिहासिक भाषण। अगर हम स्वामी जी के संदेश का पालन करते तो ११ सितंबर २००१  को अमेरिका में जो हुआ वो नहीं होता। हमें विवेकानंद के शब्दों को याद रखना चाहिए और खुद को एकता, भाईचारा और शांति के लिए समर्पित कर देना चाहिए।

स्त्रोत : IBN Khabar

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *