आश्विन कृष्ण पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं । सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आजम खां के साथ करहल में जनसभा की । इस मौके पर मुलायम ने कहा कि पाकिस्तान भारत का छोटा भाई है । बड़ा भाई छोटे को प्यार करे और छोटा भाई बड़े भाई को सम्मान दे ।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए सपा की ओर से तेजप्रताप यादव चुनाव लड़ेंगे । मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी और आजमगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव जीता था । मैनपुरी सीट छोड़ने पर इस सीट पर सपा की ओर से तेज प्रताप को उतारा गया है ।
आजम खां ने लव जेहाद शब्द को पवित्र बताया । उन्होंने कहा कि कुछ लोग साधु-संतों का लिबास पहनकर समाज में नफरत पैदा करते हैं ।
स्त्रोत : आज तक








