Menu Close

आंध्र प्रदेश : सांप का डर दिखाकर गैंगरेप करता है यह गैंग !

आश्विन कृष्ण पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

आंध्र प्रदेश – यहा के एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो सांप का डर दिखाकर महिलाओं से गैंगरेप की वारदात को अंजाम देता है । आंध्र प्रदेश महिला आयोग ने पुलिस को यहां 'सांप गिरोह' की ओर से अंजाम दिए गए रेप के मामलों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

गौरतलब है कि इस गिरोह पर पहाड़ीशरीफ थाना इलाके में कथित तौर पर सांप का भय दिखाकर महिलाओं से गैंगरेप का आरोप है बीते शुक्रवार को १८  वर्षीय एक लड़की से गैंगरेप के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।

पुलिस ने २६  वर्षीय जिम प्रशिक्षक फैसल दय्यानी और उसके दोस्त सलाम हामदी को पीड़िता से एक फॉर्म हाउस पर ३१  जुलाई को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया था।

इस मामले में ७  अगस्त को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीन अन्य आरोपियों ने ११ अगस्त को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था आरोपियों ने लड़की को सांप और हथियार का भय दिखाकर उसके मंगेतर के सामने उससे रेप किया था। मीडिया में आई खबरों पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने हैदराबाद पुलिस आयुक्त से गैंग की वारदात की विस्तृत रपट सौंपने को कहा है।

स्त्रोत : आज तक 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *