Menu Close

हिंदू संस्‍कृति को बर्बाद करने की साजिश है ‘लव जिहाद’ – उद्धव ठाकरे

आश्विन कृष्ण पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

 उद्धव ठाकरे ने योगी आदित्‍यनाथ का किया समर्थन

मुंबई : शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना में लव जेहाद पर निशाना साथा है। उद्धव ठाकरे ने बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ के लव जेहाद पर बयान का समर्थन किया है। उद्धव ठाकरे ने लव जेहाद में न फंसने की हिदायत दी है।

उद्धव ने ने कहा है कि हिंदू लड़कियों को फंसाया जा रहा है और शादी के बाद उनका जबरन धर्मांतरण किया जा रहा है। इस मसले पर बीजेपी सांसद योगी आदित्‍यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के विचारों से उद्धव ठाकरे ने सहमति जताई है। ठाकरे ने व्‍यक्‍त किया है कि हिंदू संस्‍कृति को खत्‍म करने के लिए लव जेहाद एक अंतरराष्‍ट्रीय साजिश है।

शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने लव जेहाद पर निशाना साधते हुए हिंदू लड़कियों को लव जेहाद में न फंसने की नसीहत दी है। इसके साथ ही उद्धव ने योगी आदित्य नाथ के बयान को सही बताया कि अब कोई जोधा किसी अकबर के पास नहीं जाएगी।

बीते‍ दिनों गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि लव जेहाद एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है। इसका उद्देश्य प्यार के नाम पर फरेब करके हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराना है। इसके खिलाफ बोलने और प्रतिक्रिया व्यक्त करने से कोई नहीं रोक सकता। सरकार को जबरन धर्मातरण पर हर हाल में रोक लगानी होगी। ऐसा न होने पर हिंदू समाज प्रतिक्रिया व्यक्त करेगा ही। उन्‍होंने कहा था कि अब कोई जोधा अकबर के पास नहीं जाएगी अब सिकंदर को अपनी बेटी चंद्रगुप्त को देनी होगी।  देने के लिए तैयार रहें अब लेने की बारी हमारी है। वहीं, योगी आदित्यनाथ का एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में 'लव जेहाद' का मुद्दा गरमा गया। जिसमें उन्‍होंने कथित तौर कहा है कि अगर वे एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाते हैं तो हम सौ मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराएंगे।

स्त्रोत : झी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *