Menu Close

मनमाड (महाराष्ट्र) : धर्मांधोंद्वारा गणेशोत्सव हेतु कार्यक्रम करनेवाले हिन्दू युवक की हत्या

आश्विन कृष्ण पक्ष द्वितिया, कलियुग वर्ष ५११६

  • हिन्दुओंके धार्मिक उत्सवोंमें बाधाएं डालकर उनका जीना कठिन करनेका धर्मांधोंका षडयंत्र !
  • क्या मोदी शासन इसपर कुछ कृत्य करेगा ?

मनमाड (महाराष्ट्र) – यहांके ईदगाह क्षेत्रमें रात्रि १०.३० बजे सामूहिक गणेशोत्सवमें कार्यक्रम आयोजित करनेवाले राहुल चुनियान (आयु १७ वर्ष) नामके इस हिन्दू युवकपर धर्मांधोद्वारा शस्त्रसे प्रहार कर हत्या करनेकी घटना सामने आई है । इस संदर्भमें पुलिसने अमिन पटेल, मुनाफ शेख, मनित गुलाम अली शहाको बंदी बनाया है । इस घटनाके पश्चात नगरके पहरेमें (बंदोबस्तमें) वृद्धि की गई है ।

१. राहुल चुनियान तथा अन्य युवक गणेशोत्सव मंडलके सामने कार्यक्रम कर रहे थे, उस समय धर्मांधोंने वहां आकर राहुलके साथ बखेडा आरम्भ किया ।

२. आगे जाकर इस बखेडेका पिटाईमें रूपांतर होकर धर्मांधोंने राहुलपर शस्त्रसे प्रहार कर उसकी हत्या की । (हिन्दुओ, धर्र्मांधोंद्वारा ऐसे कितने लोगोंके  शिकार होनेके पश्चात आप सतर्क होंगे ? – सम्पादक, दैनिक सनातन प्रभात)

३. राहुलका भाई शुभम चुनियानने अमिन कयुब शेख, शोएब, जाकीर हाजी मुनाफ शेख, मतिन गुलाब शहा, सद्दाम बादशहा अत्तार, आसिफ पटेल इत्यादि सातसे आठ धर्मांधोंके विरोधमें पुलिसमें परिवाद प्रविष्ट किया है ।

४. राहुलकी अंत्ययात्राके समय लोंगोंने दो समाजमें अनबन निर्माण करनेवालोंको दंड देनेके फलक हाथमें पकडे थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *