Menu Close

लव जिहाद (मध्यप्रदेश) : धर्म छुपाकर जाकिर ने की दोस्ती, पता चला तो धमकाने लगा

आश्विन कृष्ण पक्ष द्वितिया, कलियुग वर्ष ५११६

इंदौर (मध्यप्रदेश) : इंदौर में लव जिहाद जैसा एक मामला सामने आया है। जाकिर नाम के एक युवक ने लक्की बनकर एक युवती से दोस्ती कर ली। उससे संबंध भी बना लिए। जब युवती को पता चला तो उसने संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद वह उसे धमकाने लगा। मंगलवार को जब वह कट्टा लेकर युवती के घर पहुंचा तो लोगों ने उसे पीटा और थाने पहुंचाया।

खजराना टीआई सीबी सिंह ने बताया रामकृष्णबाग कॉलोनी में रहने वाली युवती के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी अपाहिज मां के साथ रहती है। मंगलवार को युवक उसके घर पहुंचा था। युवक के कब्जे से कट्टा मिलने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है।

लाल बत्ती की गाड़ी में आता था

घटना की जानकारी मिलने पर आरएसएस के कार्यकर्ता खजराना थाने पर प्रदर्शन करने पहुंच गए। एक कार्यकर्ता विनोद मिश्रा ने बताया युवक ने अपनी असल पहचान छुपाकर युवती से दुष्कर्म किया है। हम इसी का विरोध कर रहे हैं। युवक लाल बत्ती की गाड़ियां लेकर युवती के घर आता था और अधिकारियों से अपने संपर्क होने की बात कह दबाव बनाता था। पिछले कई दिनों से वह उसे और उसकी मां को परेशान कर रहा था।

मैकेनिक है युवक

टीआई सिंह ने बताया जाकिर नेहरू स्टेडियम के पास एक गैराज चलाता है। उसके पास शासकीय विभाग के अधिकारियों की गाड़ियां सर्विसिंग के लिए आती हैं। संभवत: वह उन्हीं गाड़ियों में युवती के घर जाता था। मामले में जांच कर रहे हैं। हमने युवती को शिकायत करने के लिए कहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *