Menu Close

धर्म परिवर्तन से बचाने के लिए अारएसएस ने शुरु की हेल्‍पलाइन

आश्विन कृष्ण पक्ष द्वितिया, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली –  उत्तर प्रदेश में धर्मातरण विरोधी हेल्पलाइन में आजकल फोन की घंटी थमने का नाम ही नहीं ले रही। इसका फोन नंबर है  : ०९४१०४९४५५९ |

दरअसल प्रदेश में धर्मातरण के मसले बढने के बाद भाजपा और विश्व हिन्दू परिषद ने इस सेवा को शुरू किया है। यह हेल्‍पलाइन मेरठ से काम करती है।

धर्मातरण विरोधी इस हेल्पलाइन से जुड़े अजय त्यागी ने बताया कि हमें जिस तरह से फोन आ रहे हैं उससे साफ हैं कि पश्चिम बंगाल और झारखंड में हिन्दू धर्म से इस्लाम की तरफ बहुत बड़ी तादाद में लड़कियों का धर्मातरण करवाया जा रहा है।

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता

आप जब इस हेल्पलाइन पर फोन करके बताते हैं कि आप पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया जा रहा है, तब आपसे विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता संपर्क करते हैं। वे आपकी वकीलों के माध्यम से मदद करते हैं। इस हेल्पलाइन से जुड़े एक और सज्जन ने बताया कि हम यह नहीं होने देंगे कि हिन्दुओं का धर्मातरण होता रहे।

स्त्रोत: वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *